Pilibhit News: कॉलेज के बाहर छात्राओं से अभद्रता करने वाले चार बाइक सवार दबोचे
पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बंडा रोड स्थित एक कॉलेज के बाहर कई दिनों से बाइक सवार युवकों द्वारा हंगामा करने और छात्राओं से अभद्रता किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने एक बाइक को भी कब्जे में लेकर सीज किया है। आरोपियों से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। बताया जाता है कि कॉलेज में अवकाश के समय पिछले कई दिनों से कुछ युवक बाइक से पहुंचकर तेज आवाज में वाहन दौड़ाते, शोर-शराबा करते और वहां से गुजरने वाली छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां करते थे। इससे छात्राओं और कॉलेज प्रशासन में नाराजगी थी। मामले की शिकायत कॉलेज प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस से की।बुधवार को पुलिस ने कॉलेज की छुट्टी के समय मौके पर पहुंचकर चार युवकों को पकड़ लिया। उनके क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.