पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गोदाम से लाखों प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। शाहजहांपुर के डीआई ने उसकी साक्ष्यों के साथ कोर्ट में पेशी कराई। दूसरे दिन भी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की चर्चा होती रही। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। मंगलवार रात कोतवाली पुलिस ने माधोटांडा रोड के पास मौजूद एक गोदाम से प्रतिबंधित स्पासमो कैप्सूल ले जाने की सूचना पर छापेमारी की थी। इस दौरान बाइक पर कैप्सूल से भरा कार्टून लेकर जा रहे आरोपी दानिश पुत्र राशिद निवासी माधोटांडा को पुलिस ने पकड़ लिया था। उसके बाद गोदाम से पुलिस ले कैप्सूल के 43 बड़े काटून में साढ़े पांच लाख से अधिक कैप्सूल बरामद हुए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दानिश और भाई मेडिकल स्टोर संचालक तारिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया ...