Pilibhit News: केसरियापुर में हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने की फसल
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर/जोगराजपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरियापुर में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की खड़ी गन्ने की फसल रौंद दी।
घटना का प्रभाव हाथियों ने कई खेतों में घुसकर फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है। हाथियों ने भारत प्रसाद की तीन एकड़ गन्ने की फसल रौंद दी। रामदयाल की चार बीघा, रामबिलास की तीन बीघा और बेचेलाल की तीन बीघा फसल भी हाथियों के झुंड ने बर्बाद कर दी। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुए नुकसान से उन्हें आर्थिक चोट पहुंची है। बीते करीब पांच साल से ऐसा ही चल रहा है। वन विभाग की ओर से कोई कवायद नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में करीब पांच वर्षों से जंगली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.