Pilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन ने कबड्डी खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर/जोगराजपुर। कजरी निरंजनपुर में आयोजित शहीद भगत सिंह कबड्डी कप में हजारों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में दूर-दराज से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक बाबूराम पासवान ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता को लेकर पूरे क्षेत्र में खेल का उत्साह दिखाई दिया। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी कबड्डी कप का आयोजन धूमधाम से किया गया। सुबह से ही मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही देर में मैदान के आसपास हजारों की भीड़ जुट गई। कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों के दांव-पेच और दमख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.