पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रदर्शित किए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता में जूनियर क्रियाकारी संवर्ग में सक्षम खरे ने प्रथम स्थान पाया। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने छात्रों को वैज्ञानिक एवं नवाचारी सोच के लिए प्रेरित किया। क्लब के समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। जिला नोडल शिक्षक शिवम मिश्रा ने बताया कि समस्या का समाधान विज्ञान में है। जूनियर वर्ग, द्वितीय स्थिर में सात सात क्रियाकारी मॉडलों को चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रदर्शनी में संकल्प, श्रेया और श...