पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कनाकोर में सिद्ध बाबा के मेले में पहलवानों ने दंगल में अपने-अपने दांव पेंच दिखाए। रिंकू पहलवान पीलीभीत और परवेज पहलवान कासगंज में हुई रोमांचक टक्कर में रिंकू पहलवान ने बाजी मारी। काला पहलवान बदायूं और गूंगा पहलवान नेपाल में हुई कुश्ती में बदायूं के पहलवान ने बाजी मारी। दंगल में मेला कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह गंगवार, ग्राम प्रधान एसपीएल सिंह, भाजपा नेता महेश गंगवार, जिपं सदस्य गुड्डूने पहलवानों को पुरस्कृत किया। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने मेले का निरीक्षण कर पुलिस को दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...