पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर में अपनी ससुराल आए युवक का शव रेलवे हाल्ट पर मिलने से खलबली मच गई। उसकी जेब से जहर का एक पैकेट मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह कुर्रेया रेलवे हाल्ट पर एक युवक का शव पड़ा देखा गया। जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की शिनाख्त मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी नालंदा बिहार के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक एक दिन पहले थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव महुआ गुंदे में अपनी ससुराल आया था। पुलिस के तलाशी लेने पर मृतक की पेंट की जेब से जहरीले पदार्थ का एक पैकेट बरामद हुआ। इससे युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...