Pilibhit News: कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत कराएं इलाज
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्व रेबीज दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्रह सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान में दो बेड चिकित्सालय पर मरीजों और तीमारदारों को रेबीज की रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों को कुत्ते अथवा अन्य संदिग्ध पशु के काटने या खरोंचने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। रेबीज के लक्षण सामने आने के बाद यह बीमारी लगभग हमेशा घातक होती है। पर समय पर उचित पोस्ट एक्सपोजर प्रोफाइलेक्सिस (पीईपी) लेकर इससे बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कुत्ते ने काटा तो 40 फीसदी को आज भी घरेलू नुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.