पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। आवारा जानवरों और बीसलपुर क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की गई। इस पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। एडीएम (न्यायिक) रोशनी यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में भाकियू के प्रतिनिधि गुरदीप सिंह गोगी ने बताया कि कि कृषक हित में डीएपी खाद समितियों पर उपलब्ध कराने के संबंध अनुरोध किया। भाकियू के जिला सचिव शेखर दीक्षित ने जनपद में आवारा पशुओं की समस्या को जोरदार ढंग से उठाया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: खाद, पानी और बिजली पर किसानों का फूटा गुस्सा उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं से आएदिन दुर्घटनाएं हो रही है। आवारा पशु किसानों की फसलें नष्ट ...