Pilibhit News: किसानों की समस्याओं को लेकर किमसं ने दिया धरना
पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: बीसलपुर। किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने जनसमस्यओ का लेकर तहसील कार्यालय पर धरना दिया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जनसमस्याओं का निराकरण कराए की मांग की। बीसलपुर में किसान मजदूर संगठन के आंदोलन प्रभारी प्रेम सागर पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर धरना दिया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय के माध्यम से मुख्यमत्री ज्ञापन देकर बरसात में खराब हुई किसानों की फसलों का मुआवज दिलाया जाये, धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान सीधे तुलवाया जाये, मकसूदापुर व बरखेड़ा शुगर मिल से किसानों का ब्याज सहित गन्ने का भुगतान दिलाया जाये। धरना देने वालों में अंग्रेज सिंह, रामखिलौना, कृष्णकांत, रामसुन्दर लाल, गुरमीत सिंह सहित कई कर्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.