पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर के कृषि भवन परिसर में संपन्न हुई, जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा गया।

समस्याओं पर चर्चा मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान गन्ना एक्ट के अनुसार 15 प्रतिशत मय ब्याज सहित गन्ना किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अविलंब दिलवाया जाए। निजी उर्वरक विक्रेता यूरिया खाद के साथ जिंक, जैम, सल्फर आदि किसानों को देने को मजबूर कर रहे हैं। जिला प्रशासन तत्काल छापामार अभियान चला कर उर्वरक विक्रेताओं को चिन्हित कर विभागीय कठोर कार्यवाही करे।

चीनी मिलों की स्थिति किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर में रिपेयरिंग में सुस...