पीलीभीत, जुलाई 5 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी राकेश कुमार पुत्र राम भरोसेलाल ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका आठ वर्षीय पुत्र शिवम दो जुलाई की शाम सात बजे गांव के दो किशोरों के साथ खेल रहा था। बच्चों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। उसके बाद शिवम अपने मकान की छत पर चला गया। इस दौरान घर के नीचे खड़े उक्त दोनों किशोरों में से एक किशोर ने उसके पुत्र के लोहे की गरारी फेंककर मारी। जिससे वह घायल हो गया। डर के कारण पुत्र छत से नीचे गिर गया। इसकी शिकायत करने जब वह आरोपी के घर गए तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कक्षा सात के छात्र पर लोहे के कड़े से हमला कर किया घायल यह भी पढ़ें- Rampur News: खेल के दौरान न...