Pilibhit News: किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक
पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 29 जून की रात गांव का आकाश पुत्र डालचंद उसकी 15 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी तलाश के बाद जब वह आरोपी के घर पहुंचा और बेटी के बारे में पूछा तो परिजनों ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर डालचंद, उसकी पत्नी निर्मला तथा पुत्र अरविंद और ओमकार ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, छह पर रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.