Pilibhit News: किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीण के अनुसार, 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे गांव का गगन पुत्र वेद प्रकाश उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि गांव के धर्मेंद्र नका और उसके नाना ने भी आरोपी का सहयोग किया। बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाना न्यूरिया पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा को सौंपी गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.