पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। शनिवार थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मढ़ा खुर्द कला के रहने वाले रामपाल की बेटी प्रीति अंडरपास के पास मवेशी चरा रही थी। एक भैंस और उसका पड्डा रेलवे लाइन पर पहुंच गया। शाम को मैलानी की ओर से आ रही कासगंज ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों को बचाने में किशोरी प्रीति भी घायल हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही किशोरी के परिजनों सहित दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: छप्परपोश पशुशाला में आग लगने से भैंस की जलकर मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...