Pilibhit News: कालपी बार अध्यक्ष की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या के विरोध में जनपद के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को तीनों बार संगठनों संयुक्त बार, सिविल बार और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की आकस्मिक शोकसभा हुई। इसमें दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तीनों बार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वकीलों ने जुलूस की शक्ल में नारेबाज़ी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ता की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कालपी बार संघ के अध्यक्ष के हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.