Pilibhit News: कार ने बाइक को मारी टक्कर,दो युवक घायल
पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: गजरौला। थाना गजरौला कला क्षेत्र के मुड़ेला पुलिया के पास हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्राम मूसेपुर निवासी रोहित पाठक अपने एक साथी के साथ पीलीभीत से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल यह भी पढ़ें- Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.