पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- Pilibhit News: बीसलपुर। ब्लॉक परिसर में चल रहे संकल्प सेवा मेले में पशुपालन विभाग की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि डिप्टी सीवीओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार पशुपालकों के हित के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लेकर पशुपालक अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया और बताया कि समय-समय पर टीकाकरण कराने से पशुओं को कई घातक बीमारियों से बचाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: किसानों को प्रदान किए गए बीज के किट इस दौरान बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पशुपाल...