पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: बिलसंडा । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नवीन दायित्व मिले पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवीन दायित्व प्राप्त में जिला सहसंयोजक विकास शर्मा एवं जिला विशेष संपर्क प्रमुख रवि शर्मा को नई ज़िम्मेदारी मिलने पर उनको कार्यकर्ताओं द्वारा पटका पहनाकर एवं पुष्पमाला डालकर जोरदार स्वागत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और हिंदू समाज की सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नवनीत मिश्रा,नीलकमल सैनी, सौरव सक्सेना, वागेश शुक्ला, कृष्ण प्रताप सिंह, वीरेश अवस्थी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...