Pilibhit News: काम देखने निकला किशोर लापता
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत पकड़िया नौगवां निवासी नन्हे शाह ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसमें कहा गया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र काशिद सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी मां से इस्लामनगर में किसी परिचित के साथ काम देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन पहले घंटी जाने के बाद फोन बंद हो गया। परिजनों को यह भी जानकारी नहीं है कि वह किस व्यक्ति के साथ गया था। अनहोनी की आशंका जताते हुए पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया किशोर की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.