Pilibhit News: कांवड़ यात्रा को लेकर हर बिंदु पर सतर्कता जरूरी: एडीजी
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सावन मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आपात सेवाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। एडीजी ने मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टरवार ड्यूटी व्यवस्था लागू करने, प्रमुख स्थानों पर वॉच टावर स्थापित करने और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने को कहा। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग करने और श्रद्धालुओं की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.