पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा में पैगाम ए आखिरत कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में स्कालर मुफ्ती साजिद हसनी कादरी मौजूद रहे। कुरान की तिलावत के साथ फहीम कुरैशी ने कान्फ्रेंस का आगाज किया। मुफ्ती फुरकान मंजरी ने तकरीर करते हुए कहा कि मुसलमानों को बच्चों के साथ बच्चियों को भी दीनी तालीम दिलाएं। पैगम्बरे इस्लाम पूरी दुनिया के लिए रहमत है। युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने गौस ए आजम की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि स्कालर मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि हुजूर पाक ने हमेशा गरीबो यतीमो की मदद की। सभी को उस पर अमल करते हुए लोगो की मदद करना चाहिए। मदीना मस्जिद के इमाम मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम की बातो पर अमल करना चाहिए आधी रो...