Pilibhit News: कांग्रेस, हिंदू महासभा और भाकियू टिकैत के पदाधिकारी नजरबंद
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिलसंडा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा पहरा रखा। कांग्रेस कमेटी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। सोमवार रात से ही पुलिस ने सभी पदाधिकारियों के घरों के बाहर डेरा डाल दिया। कार्यक्रम समाप्त होने तक पुलिसकर्मी नजर बनाए रहे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही पुलिस ने घरों के बाहर से अपना पहरा हटाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से पहले जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों समेत विभिन्न संगठनों के कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.