पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा में सार्वजनिक देवस्थान के पास लगे बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से दिव्यांग पशुपालक की दुधारू भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर पीड़ित को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कामता में बिजली के तार से भैंस की मौतघटना का विवरण थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा में सुबह करीब सात बजे बनबारी लाल अपनी बेटी ममता के साथ भैंस को चराने ले जा रहे थे। जैसे ही भैंस गांव के सार्वजनिक देवस्थान के पास लगे बिजली के पोल के समीप पहुंची, वह पोल से जुड़े अर्थिंग तार के संपर्क में आ गई। तेज करंट लगते ही भैंस तड़पने लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ममता ने समय रहते रस्सी छोड़कर खुद को सुरक्षित बचा लिया। ...