पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव मिघौना में बिजली का करंट लगने से महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची, लेकिन परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बीसलपुर के गांव मिघौना निवासी मुख्तयार अहमद की 55 वर्षीय पत्नी बकीबा घर में चल रहे फर्राटा पंखे से टकरा गई और उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची, लेकिन परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने लिखित पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...