पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र की गोयल कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय लाखन पुत्र महेंद्र शुक्रवार दोपहर घर में बिजली का पंखा लगा रहे थे। इस दौरान अचानक उसमे करंट उतर आया। जिससे लाखन घर में अचेत होकर गिर पड़े। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग उनको लेकर जिला अस्पताल गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लाखन एक दिन पहले ही बहराइच से मजदूरी करके वापस घर लौटे थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में उनके दो पुत्र मिथुन और राकेश हैं। उनकी पत्नी सुषमा का लगभग एक वर्ष पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...