पीलीभीत, जुलाई 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देशन मे महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य योजना के तहत ब्लाक पूरनपुर की ग्राम पंचायत जमुनिया खासपुर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ग्राम प्रशासक की अध्यक्षता में कराई गई। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य और ग्राम वासियों को चाइल्ड हेल्पलाइन के पर्यवेक्षक राहुल मौर्य और विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण से फील्ड वर्कर सजल सक्सेना ने ग्रामीणों को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को कन्या सुमंगला योजना से जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक, स्कूल स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...