पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: बिलसंडा। बिलसंडा बीसलपुर हाईवे पर कटना पुल की एप्रोच सड़क को लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को पूरी तरह दुरुस्त करा दिया। सैंड बैग भरने के बाद यहां धंसी सड़क ठीक की गई है। तीन दिन पहले तेज बारिश में पुल की एप्रोच सड़क धंस गई थी। आवागमन में इससे बड़े हादसे का खतरा था। हिन्दुस्तान ने इसे प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिशासी अभियंता संजीव कुमार जैन ने अफसरों को मौके पर भेजा। एक्सईएन के निर्देश पर विभाग मंगलवार से ही काम शुरू करा दिया था। बुधवार को सैंड बैग पैकिंग के बाद काम पूरा होगा। अब आसानी से यात्री आ जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर यातायात बहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...