Pilibhit News: कटना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: बीसलपुर। कटना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का तीसरे दिन चार किलोमीटर दूर भोगापुर के पास शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। बीसलपुर के गांव भैनपुरा निवासी 25 वर्षीय विकास वर्मा पुत्र डोरेलाल वर्मा की पिछले वर्ष बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी लीलावती के साथ उसकी शादी हुई थी। वह बीते दो दिन पूर्व अपनी ससुराल गया हुआ था। शाम को उसकी बाइक कटना नदी के पुराने पुल के पास खड़ी मिली। लोगों ने बताया कि विकास नदी में कूद गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कटना नदी के पुल के समीप युवक की बाइक बरामद एसएसबी की टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। सोमवार को करीब 10.45 बजे गांव भोगापुर के पास कटना नदी से विकास का शव बरामद कर लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.