Pilibhit News: कटना नदी के पुल के समीप युवक की बाइक बरामद
पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: बीसलपुर। ससुराल से घर लौटे युवक की बाइक कटना नदी पुल के निकट बरामद की गई। युवक द्वारा नदी में कूदने की आशंका को लेकर पुलिस तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। गांव भैनपुरा निवासी 25 वर्षीय विकास वर्मा पुत्र डोरेलाल वर्मा की विगत पिछले वर्ष बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी लीलावती के साथ उसकी शादी हुई थी। वह बीते दो दिन पूर्व अपनी ससुराल गया हुआ था। शाम को उसकी बाइक कटना नदी के पुराने पुल के पास खड़ी मिली। लोगों ने बताया कि कोई एक युवक पानी में कूद गया है। परिजन नदी के आसपास तलाशते रहे। पूरे दिन प्रशासन युवक की तलाश में जुटा रहा, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। युवक के नदी में डूबने की आशंका बताई जा रही है। हालांकि डूबने की बात को प्रशासन स्वीकार नहीं कर रहा है。
कटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.