पीलीभीत, सितम्बर 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर/ जोगाराजपुर। घर के आंगन में बंधी बकरी को रात में तेंदुआ उठा ले गया। सुबह बकरी न मिलने और तेंदुए के पगमार्क मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर निवासी यूनुस शाह के घर में ही बाड़ा बना हुआ है। उसमें पालतू बकरियां बंधी रहतीं हैं। मंगलवार देर रात तेंदुआ यूनुस शाह के घर में दाखिल हो गया। उसने एक बकरी को हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद दूसरी बकरी को उठा ले गया। बकरी पर हमला कर उसे दबोच लिया। सुबह जब युनुस के परिजन जागे। उन्होंने बाड़े से बकरी गायब देखी तो उनके होश उड़ गए। पास में ही तेंदुआ के पगमार्क बने हुए थे। दूसरी बकरी भी घायल थी। गांव में तेंदुआ के बकरी उठा ले जाने की जानकारी लगते ही दहशत फैल गई। ग्रामीण...