Pilibhit News: कजरी निरंजनपुर गौशाला में घुसकर तेंदुआ ने मार डाला बछड़ा
पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सुबह तड़के गोशाला में घुसे तेंदुए ने हमला कर बछड़े को मौत के घाट उतार दिया। आहट पर जागे केयर टेकर ने शोर मचाया। इस पर तेंदुआ गोशाला की दीवार फांदकर भाग गया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर में गोशाला है। इसमें गोवंशीय पशुओं का संरक्षण किया जा रहा है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक तेंदुआ गोशाला में घुस गया। उसने गाय के बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान आहट होने पर गोशाला के केयर टेकर अश्वनी कुमार जाग गए। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो तेंदुआ बछड़े के शव को नोच रहा था। तेंदुआ देखकर अश्वनी कुमार ने शोर शराबा शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ गोशाला की बाउंड्री वॉल कूदकर भाग गया। जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। उन्होंने तेंदुए के गोवंशीय पशु के मौत के घाट उतार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.