पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मूसलाधार बारिश अब आफत की बारिश बनने लगी है। कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। कलीनगर, पूरनपुर और गजरौला क्षेत्र में लगातार बारिश से कमजोर दीवारें और छप्परपोश मकान धराशायी होने लगे हैं। कलीनगर क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरने से गृहस्वामी घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी मलबे की चपेट में आ गए। वहीं सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में बारिश के कारण टीन शेड गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। बिधिपुर में कच्ची दीवार के साथ छप्परपोश मकान गिर गया, लेकिन घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। कच्ची दीवार भरभराकर गिरी, गृहस्वामी घायल यह भी पढ़ें- बरेली मंडल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्तकलीनगर में हादसा कलीनगर। ग्राम पंचायत दोदपुर कल्लियां में बीती रात बारिश के दौरान कच्चे मकान की दी...