Pilibhit News: कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, रामकिशोर बने प्रथम अपर जिला जज
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार शाम कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिले में तैनात अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव को पदोन्नति देकर फिरोजाबाद में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बनाया गया है। वहीं फिरोजाबाद से तबादला होकर आयीं नीलू मोघा यहां प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की जिम्मेदारी संभालेंगी।उरई जालौन से मनोज कुमार सिंह गौतम का तबादला जिले में किया गया है, वह यहां मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण में पीठासीन अधिकारी होंगे। एडीजे सुनील कुमार को अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय (महिला संरक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजे रामकिशोर अब प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के रूप में न्यायिक कार्य करेंगे। जबकि शिखा प्रधान विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट और अनु सक्सेना को विशेष न्यायाधीश आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.