पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने वाले जिलेभर के 46 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इन सभी को तीन दिन के अंदर अपना जवाब सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से देना होगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें पंचायत सहायकों ने पंद्रह दिन से एक माह की अवधि में लगातार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। डीपीआरओ रोहित भारती ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर कुल 46 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों ने विगत 15 दिवस से एक माह के मध्य नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने के सम्बंध में विकास खण्ड अमरिया के पांच, विकास खण्ड बरखेड़ा के छह, विकास खण्ड बिलसंडा के चार, विकास खण्ड ...