पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हॉकी प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं, जिससे हॉकी खेल के प्रति बच्चों का रुझान अधिक बढ़ सके। अच्छे हॉकी खिलाड़ियों की पौध तैयार करने के लिए खेल विभाग के गांधी स्टेडियम में नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों को हॉकी खेल का ककरहा सिखाया जाता है। बेहतर ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की बदौलत जनपद के खिलाड़ियों ने राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर जनपद का नाम रोशन किया है। अब जनपद के हॉकी खिलाड़ियों को आने वाले समय में एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान मिल सकेगा, जिससे हॉकी खेल के स्वरूप में काफी बदलाव आए। हॉकी खिलाड़ियों को उच्चीकृत सुविधाएं मिलेगी, जिससे हॉकी खेल को और बढ़ावा मिलेगा। ये मैदान अगले वर्ष सौगात के रूप में मिल सक...