पीलीभीत, जुलाई 5 -- Pilibhit News: कलीनगर/माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव राजपुर ता. महाराजपुर की रहने वाली गुरमेज कौर पत्नी छिंदर सिंह दो जुलाई को अपने घर के बाहर गाय दुहने जा रही थीं। आरोप है वहां बब्लू पुत्र सुक्खा सिंह, सुक्खा सिंह पुत्र पाल सिंह, बुआ सिंह पुत्र बुदधू सिंह, करन कुमार पुत्र प्रभुनाथ और लडडू कुमार पुत्र राधेश्याम गुरमेज कौर पर लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर हमलावर हो गए। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। गुरमेज कौर ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस घायल गुरमेज कौर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ...