पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: बिलसंडा। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच खेतों में हुये नुकसान को देखने रविवार को एसडीएम नागेन्द्र पांडे मौके पर जाकर फसलों को देखा। किसानों से बातचीत की। मरौरी, मझगवां, सिमबुआ पहुंचे एसडीएम ने कई खेतों में गन्ने और धान की गिरी हुई फसल देखी। कई स्थानों पर धान जलमग्न हो चुका है। किसानों ने एसडीएम को बताया कि तैयार फसल बारिश और हवा में गिरने से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। एसडीएम ने बताया कि किसानों की बात को सुना गया है। तहसील क्षेत्र के समस्त राजस्वकर्मियों को निरंतर क्षेत्र में जाकर अपडेट देने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिन की मूसलाधार बारिश से किसानों पर टूटी आफत जिन किसानो की भी फसलें खराब हुई होंगी उनका सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट भेजी जायेगी। एसडीएम ने निचलेस्तर पर भरे पानी की ...