पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एसडीएम ने शारदा नदी के अस्थाई घाट का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घाट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और सुरक्षा इंतजामों का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान उन्होंने बाढ़ के सवंदेनशील स्थलों की भी निगरानी करने के निर्देश दिए। बुधवार को उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने तहसील क्षेत्र के गांव राणाप्रताप नगर में बनाए जा रहे शारदा नदी के अस्थाई घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित बाढ़ और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जल भरने की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने मानकों के अनुरुप शीघ्र घाट का निर्माण कराने को कहा। घाट पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। संभावित बा...