पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: कलीनगर। मंदिर और आबादी के पास मौजूद शराब की दुकान हटाने की महिलाएं मांग कर रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम और आबकारी निरीक्षक गांव पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से वार्ता की। इस दौरान महिलाओं ने अधिकारियों से दुकान पर भीड़ का जमावाड़ा न लगाने की मांग रखी। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया की दुकान के पास भीड़ नहीं रहेगी। आश्वासन के बाद महिलाएं गांव में ही दुकान संचालित करने के लिए राजी हो गई। यह भी पढ़ें- Balia News: शराब की दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों संग की बैठकमहिलाओं का प्रदर्शन थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव नवदिया में कंपोजिट शराब की दुकान मौजूद है। सोमवार को गांव की दर्जनों महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंच गई थीं। उन्होंने आबादी और शिव मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर विरोध प्र...