Pilibhit News: एसओजी समेत तीन टीमें सराफ की दुकान में चोरी के खुलासे में जुटी
पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। न्यूरिया कस्बे में उवैस ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए जाने की घटना के दूसरे दिन पुलिस ने आसपास के सीसी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई खास क्लू नहीं मिल सका है। घटना को लेकर न्यूरिया पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी संदिग्ध की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने घटना के बाद दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में संदिग्ध दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल होता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह चोरी का सामान लेकर मौके से निकल गया। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी देख रही है, ताकि संदिग्ध के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान के संबंध में सुराग मिल सके।हालांकि पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.