पीलीभीत, नवम्बर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर उठे सवालों के बाद अब र्शाट समरी रिवीजन यानि एसएसआर को 12 नवंबर से शुरू किया जा रहा है। फार्म आठ के जरिए अशुद्धियों को दूर किया जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है। सदर क्षेत्र में 10,470 आंकड़ों को दुरुस्त किया जाएगा।

मतदाता सूची की अशुद्धियां दूर करने की तैयारी पिछले दिनों सामने आई अशुद्धियों के बाद सदर विधान सभा क्षेत्र के करीब 10,470 नामों में आई अशुद्धियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत कराया दिया था। इसके बाद से सूची को तैयार किया जा रहा है। ताकि प्रविष्टि में सुधार के साथ फाइनल ड्राफ्ट की बुनियाद रखी जा सके। आगामी दिनों में 12 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया इसी माह शुरू होनी है। ...