पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि एसआईआर से संबंधित अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के नाम और वल्दियत व पते में जानबूझ कर विसंगति पैदा की जा रही है। यह सब मतदाधिकार से वंचित रखने को किए जाने की साजिश की बात कही गई है। चारों ही विधान सभा क्षेत्र को लेकर अपनी एसआईआर केंद्रित आशंकाओं को बता कर जांच कराने का आग्रह किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, अमित पाठक, हैदर जाफरी, मखदूम समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...