पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से डेमो दिखाकर जानकारी दी। बाढ़ के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने के बारे में जानकारी प्रदान की। छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के संतोषजनक जवाब दिए गए। महाविद्यालय के एकेडमिक ब्लाक में आठ-एनडीआरएफ गाजियाबाद के अस्सिटेंट सब इंसपेक्टर गुरुदेव सिंह ने टीम के साथ आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को विस्तार से डेमो के माध्यम से बताकर जागरूक किया। उन्होंने हार्ट अटैक, सीपीआर, दुर्घटना में घायल होने पर सुरक्षित बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बाढ़ के दौरान सुरक्षित निकलने के बारे में विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन किया। लाइफ जैकेट पहनने के फायदे बताए ...