पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्पना दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर चार्ट प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चार्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने सेवा भावना, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक चार्ट प्रस्तुत किए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नीरज कुमारी ने प्रथम, चांदनी देवी ने द्वितीय और परखी ने तृतीय स्थान पाया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में शिक्षक एवं छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, महत्व, सेवा भावना तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति स...