Pilibhit News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना के नेतृत्व में एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने लंबे समय से संविदा पर कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत कई मांगों के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि एनएचएम के तहत कर्मचारी 18 वर्षों से अधिक समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। कर्मचारियों ने नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक समान कार्य-समान वेतन के आधार पर वेतन में वृद्धि किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.