Pilibhit News: एडवोकेट की तहरीर पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के जिला जजी के रहने वाले एडवोकेट नंद किशोर गौतम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि सोशल मीडिया पर अशोक कुमार उर्फ अशोक बाबा निवासी गोपालपुर पुश्ता सिटी जिला उत्तरी पश्चिम,नई दिल्ली की इंस्टाग्राम आईडी से लगातार समाज में नफरत फैलाने, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की फर्जी एआई कंटेट बनाकर पोस्ट किया जा रहा है। जिसमे एक महिला को लेकर भी टिप्पणी की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय एकता को लेकर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.