Pilibhit News: एचटी लाइन की चपेट में आने से बीए की छात्रा झुलसी
पीलीभीत, जुलाई 26 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। कस्बे में शनिवार सुबह छत पर कपड़ा सुखाने गई बीए तृतीय वर्ष की छात्रा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। छात्रा को बचाने दौड़ी उसकी बहन और पड़ोसी महिला को भी करंट के झटके लगे। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को तत्काल हटाने की मांग की है।
घटना का विवरण थाना बरखेड़ा क्षेत्रके कस्बे के वार्ड नंबर सात स्थित कब्रिस्तान के पास शनिवार सुबह करीब दस बजे बड़ा हादसा हो गया। कस्बा निवासी हरपाल की 19 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। करंट लगते ही चीख निकली तो बड़ी बहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.