पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक और जागरुकता कार्यक्रम में एक वर्ष से कम बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य रहे। संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि 18 वर्ष की कम आयु के बच्चों को संरक्षण प्रदान किया जाना और उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कराना समिति का मुख्य उद्देश्य है। अगर 18 वर्ष की आयु के कोई भी ऐसा बच्चा जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई हो। उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जा सकता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी मूर्तिदेवी ने अन्य जानकारियां दीं। यह भी पढ़ें- महिला अस्पताल में नवजात बच्चियों को बांटे बेबी किट खंड विकास अधिकारी लियाकत अली ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आदि से कहा कि योजनाओं क...