पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने विधायक निधि के अंतर्गत एक करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि छोटी छोटी सड़कें और पुलिया व लिंक मार्ग भी अब सही करा रहे हैं। ताकि क्षेत्रीय लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए। विधायक विवेक वर्मा ने खनंका उचसिया में, मुडिया करोड़, हीरापुदुही,मंडरा सुमन, शायर, जल्लापुर, रम्पुरा रना, भरकनिया और परसंडी में तमाम विकास कार्याों के लिए अलग अलग प्रस्ताव भेजे थे। इस को सरकार से मंजूरी दिलाते हुए राहत देने का प्रयास किया गया है। विधायक ने हीरापुर दुही में प्राथमिक विधालय से मुख्य मार्ग तक सीसी मार्ग का शिलान्यास कर दिया। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि एक करोड़ से अधिक के कई काम हैं। सीसी मार्ग का निर्माण कार्य यूपी सिडको करेगी।

हिंदी हिन्दुस...